नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- EPFO के सदस्य 30 करोड़ से अधिक कर्मचारियों की बचत अब स्टार्टअप और प्राइवेट इक्विटी जैसे निवेश विकल्पों से जुड़ सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) में लगाने के लिए नई गाइडलाइन तैयार कर रहा है। इसके तहत हर साल मिलने वाली नई जमा राशि का 3% तक हिस्सा चुनिंदा AIF में लगाने का प्रस्ताव है। हालांकि, इस प्रस्ताव को अभी मंजूरी मिलना बाकी है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सेबी की निवेश समिति की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई है।30 करोड़ से अधिक मेंबर्स की बचत का करता है प्रबंधन रिपोर्ट के अनुसार, EPFO करीब 30 करोड़ से अधिक सदस्यों की लगभग Rs.30 लाख करोड़ की रिटायरमेंट बचत को मैनेज करता है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो EPFO की निवेश रणनीति में बड़ा बदलाव हो स...