नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- EPFO Updates: नौकरी बदलने पर भविष्य निधि खाते की धनराशि नए खाते में भेजने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन नए सॉफ्टवेयर सिस्टम 3.0 के तहत कोर बैंकिंग जैसी सुविधा देगा, जिसके तहत आवेदन के तीन से सात कार्य दिवसों में पुराने खाते की धनराशि नए खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया को लेकर चल रहा परीक्षण अभी तक सफल रहा है, जिसमें ईपीएफओ 3.0 के लागू होने पर शुरू कर दिया जाएगा। शुरू में धनराशि ट्रांसफर की अवधि अधिकतम सात दिन रहेगी लेकिन उसके बाद इसे घटाया जाएगा। भविष्य में रियल टाइम ट्रांसफर प्रक्रिया को भी अपनाया जाएगा, जिसमें तत्काल से लेकर अधिकतम 24 घंटे के अंदर धनराशि नए खाते में ट्रांसफर की जाएगी। नियमों के तहत नौकरी बदलने पर अपनी भविष्य निधि को नए खाते में ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.