नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- EPFO: नौकरी बदलते समय ज्यादातर लोग अपना रिज्यूमे, ऑफर लेटर और जॉइनिंग डेट तो ठीक से चेक करते हैं, लेकिन ईपीएफओ रिकॉर्ड में नौकरी का आखिरी दिन यानी एक्जिट डेट पर ध्यान नहीं देते। अगर पुरानी कंपनी ने आपकी नौकरी छोड़ने की तारीख गलत डाल दी है या वह अपडेट ही नहीं हुई है, तो आगे चलकर PF ट्रांसफर या क्लेम में परेशानी आ सकती है। इतना ही नहीं, नई कंपनी के बैकग्राउंड वैरिफिकेशन के दौरान भी नौकरी के रिकॉर्ड को लेकर सवाल उठ सकते हैं। अच्छी बात यह है कि हर बार इस गलती को ठीक कराने के लिए पुरानी कंपनी के चक्कर लगाना जरूरी नहीं है। पात्र ईपीएफओ सदस्य खुद भी ऑनलाइन अपनी Date of Exit अपडेट कर सकते हैं।पहले ये शर्तें जरूर कर लें चेक ईपीएफओ के ऑनलाइन सिस्टम से डेट ऑफ एग्जिट अपडेट करने से पहले कुछ शर्तें पूरी होना जरूरी है। नौकरी छोड़...