नई दिल्ली, जुलाई 3 -- EPF ब्याज दर: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सदस्यों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) योजना-2026 को मंजूरी दे दी है। नई योजना के लागू होने के बाद EPF से जुड़ी कई सेवाएं पहले की तुलना में अधिक तेज, आसान और पूरी तरह डिजिटल हो जाएंगी। सबसे बड़ी राहत यह है कि अब EPF पर मिलने वाला ब्याज एक सप्ताह के भीतर खाताधारकों के खाते में जमा किया जाएगा। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF पर 8.25 प्रतिशत ब्याज देने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ब्याज की राशि मंजूरी मिलने के एक सप्ताह के भीतर कर्मचारियों के खातों में भेज दी जाएगी। यह भी पढ़ें- PF ब्याज से कंट्रीब्यूशन तक, सरकार की नई EPF स्कीम में क्या कुछ बदलेगा? बता दें केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि योजन...