EO Murder: रामधनी का साला गिरफ्तार, कनबुच्चा पर पुलिस की नजर; कृष्ण भूषण हत्या में कई रडार पर
भागलपुर, मई 1 -- EO Murder: बिहार के सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की चैंबर में घुसकर हत्या मामले में और नाम सामने आ सकते हैं। घटना को लेकर सुल्तानगंज इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है जिसमें रामधनी यादव, उसके चालक दीपक और साला पिकू को नामजद किया गया है। हत्याकांड के 12 घंटे के अंदर रामधनी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। दीपक और पिकू को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अपराधियों ने नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू को भी गोली मारी है जिनका पटना स्थित अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार को नप कार्यालय परिसर में हुई घटना के पीछे और लोग संलिप्त हो सकते हैं। पुलिस की जांच में उनका नाम सामने आने पर केस में उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.