नई दिल्ली, फरवरी 24 -- ंग्लैंENG vs PAK LIVE Score: आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मैच पाल्लेकल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 165 रनों का टारगेट दिया है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन जुटाए। साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी ठोकी। उन्होंने 45 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल हैं। बाबर आजम और फखर जमां ने 25-25 जबकि शादाब खान ने 23 रन बनाए। सईम अयूब (7) और कप्तान सलमान आगा (5) समेत पाकिस्तान के पांच खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन ने तीन शिकार किए। जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन ने दो-दो विकेट चटकाए। आदिल रशीद को एक सफलता मिली। इंग्लैंड के पास मंगलवार को मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासि...