नई दिल्ली, फरवरी 24 -- ENG vs PAK Highlights: हैरू ब्रूक की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। इंग्लैंड ने मंगलवार को सुपर-8 मैच में पाकिस्तान को दो विकेट से शिकस्त दी। इंग्लैंड ने पाल्लेकल स्टेडियम में 165 रनों का टारगेट पांच गेंद बाकी रहते चेज किया। ब्रूक के 'शतकीय धमाके' से पाकिस्तान तबाह हुआ। उन्होंने 51 गेंदों में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। वह टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड लड़खड़ा गया था। इंग्लैंड ने 58 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन ब्रूक ने बखूबी मोर्चा संभाला। उन्होंने सैम करन (16) के साथ पांचवें विकेट के लिए 45 और विल जैक्स (28) के संग छठे विकेट के लिए 52 रनों की अहम पार्टनरशिप की। जोस बटलर (2) और ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.