नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- दूरदराज के जनजातीय इलाकों में रहने वाले बच्चों के पास जब सही साधन, अच्छी पढ़ाई और मजबूत मार्गदर्शन पहुंचता है, तो वे नामुमकिन को भी मुमकिन बना दिखाते हैं। इस बात को साबित कर दिखाया है एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) के छात्रों ने।नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल EMRS के रिकॉर्ड 436 छात्रों ने NEET-UG 2026 परीक्षा में सफलता हासिल की है। पिछले साल यह संख्या 344 थी, यानी इस बार नीट पास होने वाले छात्रों की संख्या में 26.7% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह बदलाव कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2023 में EMRS का एक भी छात्र नीट पास नहीं कर पाया था, वहीं 2024 में केवल 6 छात्रों को सफलता मिली थी।27 छात्रों को मेडिकल कॉ...