नई दिल्ली, अगस्त 5 -- अगर आपकी लोन ईएमआई एक-दो या तीन दिन लेट हो गई है, तो क्या आपका सिबिल स्कोर तुरंत खराब हो जाएगा? बढ़ती डिजिटल बैंकिंग के बीच यह सवाल हर कर्जदार के मन में आता है। अगर किसी वजह से आपकी ईएमआई तय तारीख पर नहीं कट पाती, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ईएमआई मिस होते ही आपको तुरंत डिफॉल्टर नहीं माना जाता। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने बकाया अमाउंट कितना जल्दी चुकाया और उस दौरान बैंक ने आपकी जानकारी क्रेडिट ब्यूरो को कब भेजी। अब आरबीआई के नियमों के तहत बैंक और वित्तीय संस्थान महीने में चार बार क्रेडिट ब्यूरो को ग्राहकों की जानकारी अपडेट करते हैं। ऐसे में अगर आपकी ईएमआई रिपोर्टिंग के समय तक बकाया रहती है, तो उसका असर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और सिबिल स्कोर पर पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि हर छोटी देरी आपके क्रेडिट स्...