Elon Musk ने Cybertruck के घाटे में होने की खबरों को नकारा, प्रोडक्शन से ज्यादा मिल रहे ऑर्डर
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- टेस्ला (Tesla) के CEO एलन मस्क ने Cybertruck के घाटे में होने और इसकी सेल बंद करने की खबरों को गलत बताया है। मस्क के मुताबिक साइबरट्रक की डिमांड कंपनी की मौजूदा प्रोडक्शन कैपेसिटी से काफी ज्यादा है। हालांकि, टेस्ला अगले करीब 8 महीने तक इस इलेक्ट्रिक पिकअप का प्रोडक्शन जारी रखने के बाद अपना फोकस Cybercab की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर लगाएगी। इस बदलाव के चलते कई ग्राहकों को ऑर्डर के लिए डिपॉजिट किया गया अमाउंट वापस करना पड़ सकता है।साइबरट्रक के ऑर्डर प्रोडक्शन से ज्यादा मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर की पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि साइबरट्रक के ऑर्डर मिलने की रफ्तार इसकी प्रोडक्शन कैपेसिटी से काफी ज्यादा है। कंपनी अगले 8 महीने में जितना हो सके उतने साइबरट्रक बनाने की कोशिश करेगी। इसके बाद प्रोडक्शन लाइन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.