नई दिल्ली, मई 27 -- Padmini ekadashi vrat parana time 2026: अधिकमास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पद्मिनी एकादशी कहा जाता है। पद्मिनी एकादशी का व्रत जो महीना अधिक हो जाता है, उस पर निर्भर करता है इसलिए यह व्रत करने के लिए कोई चंद्र मास तय नहीं है। इस बार मलमास में पद्मिनी एकादशी का व्रत 27 मई 2026, बुधवार को है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार, सूर्योदय के साथ शुरू होने वाले एकादशी व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद ही करना उत्तम माना जाता है। जानें पद्मिनी एकादशी व्रत का पारण कब और किस समय किया जाएगा।एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में करना उत्तम: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एकादशी के व्रत को समाप्त करना ही पारण होता है। एकादशी व्रत 24 घंटे के लिए किया जाता ह...