नई दिल्ली, मई 10 -- हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को भगवान विष्णु की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि श्रद्धा से एकादशी का व्रत रखने और पूजा करने से मन को शांति मिलती है और जीवन की परेशानियां कम होती हैं। हर महीने दो एकादशी पड़ती हैं। मई 2026 में आने वाली एकादशी की तारीख को लेकर कई लोगों के मन में कन्फ्यूजन बना हुआ है। ऐसे में जानते हैं कि मई महीने में एकादशी कब-कब हैं।इस साल मई माह में अपरा और पद्मिनी एकादशी कब पड़ रही हैअपरा एकादशी 2026 अपरा एकादशी ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष में आती है। इस बार एकादशी तिथि 12 मई 2026 को दोपहर 2 बजकर 53 मिनट से शुरू होगी। तिथि का समापन 13 मई को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर होगा। उदय तिथि के अनुसार अपरा एकादशी का व्रत 13 मई 2026 को रखा जाएगा। व्रत का पारण अगले दिन यानी 14 मई को किया जाएगा। धार्मिक...