नई दिल्ली, मार्च 10 -- रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और मुस्लिम समुदाय में ईद-उल-फितर (मीठी ईद) की तैयारियां जोरों पर हैं। यह त्योहार रमजान के समापन पर मनाया जाता है और इस्लाम में सबसे खुशियों भरे अवसरों में से एक है। ईद की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है, इसलिए इस बार भी 20 या 21 मार्च को लेकर कन्फ्यूजन है। आइए विस्तार से जानते हैं ईद उल फितर 2026 की संभावित तिथि, महत्व और इससे जुड़ी मुख्य बातें।ईद उल फितर 2026 कब मनाई जाएगी? ईद उल फितर की तारीख चांद नजर आने पर तय होती है। यदि 19 मार्च 2026 को शव्वाल का चांद दिख जाता है, तो ईद 20 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। यदि चांद नहीं दिखता, तो रमजान के 30 रोजे पूरे होंगे और ईद 21 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। भारत में चांद दिखने की घोषणा जमीअत उलेमा-ए-हिंद या स्थानीय चांद कमेटी करती है। सऊदी अरब में च...