नई दिल्ली, मई 18 -- Eid-Al-Adha 2026 Date in india Bakrid, ईद-उल-अजहा (बकरीद) कब है : रविवार के दिन इस्लामी माह जिलहिज्जा का चांद नहीं देखा गया। उलमा किराम ने ऐलान किया कि 28 मई के दिन ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व अकीदत व रवायत के मुताबिक मनाया जाएगा। 28 मई, 29 मई और 30 मई को लगातार तीन दिन तक कुर्बानी की जाएगी। उलमा किराम ने पर्व में अमन, शांति व भाईचारा बनाए रखने और साथ ही साफ-सफाई का खास ख्याल रखने की अपील की है। इमारत-ए-शरिया ने ऐलान किया है कि जिलहिज्जा की पहली तारीख मंगलवार 19 मई को होगी। इस लिहाज से 28 मई के दिन गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व मनाया जाएगा।नहीं आया नजर चांद, क्या भारत में 28 मई को मनेगी बकरीद रविवार के दिन चांद का दीदार नहीं हुआ। माह-ए-जिल हिज्जा का चांद नजर नहीं आया। बिहार, झारखंड, बंगाल समेत देश के अन्य इलाकों के मु...