नई दिल्ली, मार्च 19 -- Eid 2026 Date Confirmed in India: भारत में ईद कब है? ये सवाल अब तक आपने भी कई बार सुन ही लिया होगा। अभी तक 20 और 21 मार्च के बीत जबरदस्त कन्फ्यूजन बना हुआ था। वहीं अब आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है कि अब ईद-उल-फितर का जश्न भारत में 21 मार्च को होगा। बता दें कि रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे खास और पवित्र माना जाता है। इस महीने को पाक साफ इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और उनकी नेमत पाने के लिए पूरे महीने रोजे रखते हैं। इस महीने के लिए कुछ कायदे कानून होते हैं। लोग इस दौरान ना बुरा देखते है और ना ही सोचते हैं। रोजेदारों की एक ही ख्वाहिश होती है कि इस महीने वो जरुरतमंदों की जितनी सेवा कर पाए उतना कम है। फिलहाल तो जानते हैं कि आखिर भारत में ईद 21 मार्च को है, इसकी पुष...