नई दिल्ली, मार्च 12 -- रमजान चल रहे हों या फिर ईद का खास मौका हो, मुंह मीठा करने के लिए शीर खुरमा जरूर बनता है। ईद पर तो खासतौर से कुछ बने या ना बने, शीर खुरमा बनना तय है। ये डेजर्ट बनाने में जितना आसान है, खाने में उतना ही टेस्टी भी लगता है। किसी-किसी के हाथ की सेवइयां तो कितनी टेस्टी बनती हैं कि हर कोई तारीफ करता है। अब यूं तो इसकी रेसिपी सिंपल है। सेंवई को दूध में मीठे के साथ पकाओ और शीर खुरमा तैयार है। लेकिन अगर ईद पर इसे थोड़ा शाही अंदाज देना चाहती हैं, तो नवाबी शीर खुरमा बनाकर तैयार कर सकती हैं। गाढ़ा मलाईदार स्वाद और देसी घी की खुशबू इसे खास बनाती है। बस कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना है और आप बहुत ही स्वादिष्ट नवाबी शीर खुरमा रेडी कर लेंगी। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी देख लेते हैं। नवाबी शीर खुरमा बनाने के लिए सामग्री ईद पर स्...