नई दिल्ली, मार्च 20 -- Eid 2026 Date: रमजान के मुकम्मल होने के साथ ही ईद की खुशियां पूरे शबाब पर पहुंच गई हैं। शुक्रवार की शाम ईद के चांद का दीदार हो गया है। कन्फ्यूजन दूर होने के साथ लोगों में ईद के जश्न का उमंग छाया हुआ है। इसी के साथ मुकद्दस रमजान के महीने ने विदाई ले ली है। शनिवार यानि 21 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। एक माह (30 दिन) का रोजा रखने के बाद रोजेदार शनिवार को ईद पर्व मनाएंगे। शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा में अकीदतमंदों ने देश में अमन चैन के लिए दुआ भी की। साथ ही ईद की तैयारी में ही जुटे रहे। ईद की पूर्ण संध्या पर बाजारें गुलजार रहीं। ईदगाहों की साफ सफाई करवाकर भव्य तरीके से सजाया गया है। पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की गई। रोजा इफ्तार के बाद चांद नजर आते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.