नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- Education Loan Prepayment: एजुकेशन लोन लेकर पढ़ाई पूरी करने के बाद हर किसी की कोशिश होती है कि कर्ज जल्द से जल्द खत्म हो जाए। अगर आपके पास बोनस, सेविंग्स या कोई अतिरिक्त रकम आई है तो मन करता है कि पूरा एजुकेशन लोन चुकाकर तुरंत कर्ज मुक्त हो जाएं। लेकिन क्या यह फैसला हमेशा फायदेमंद होता है? जरूरी नहीं। लोन को समय से पहले बंद करने से भविष्य का ब्याज बच सकता है और हर महीने की ईएमआई का बोझ भी खत्म हो जाता है। लेकिन प्रीपेमेंट करने से पहले ब्याज दर, टैक्स छूट, इमरजेंसी फंड और लोन की शर्तों समेत कई बातों पर गौर करना जरूरी है।आरबीआई का बड़ा नियम, अब नहीं लगेगा प्रीपेमेंट चार्ज एजुकेशन लोन को समय से पहले बंद करने वालों के लिए आरबीआई ने अहम राहत दी है। 2014 में आरबीआई ने व्यक्तिगत उधारकर्ताओं के फ्लोटिंग-रेट टर्म लोन पर फोर...