हिटी, अगस्त 11 -- धर्मांतरण गिरोह के तार लखनऊ शहर के एक बड़े चर्च से जुड़े हैं। उस चर्च को धर्मांतरण, स्कूल, विवाह कराने और गरीबों की आर्थिक मदद के नाम पर बड़े पैमाने पर विदेशी फंडिंग होती है। यह सनसीखेज खुलासा रविवार को भदेसुआ नयाखेड़ा गांव में संचालित अ‌वैध चर्च से पकड़े गए चंद्रिका पॉस्टर के पास से बरामद दस्तावेजों से हुआ। दस्तावेजों में एक डायरी के पन्नों में लिखा गया है कि विदेशी फंडिंग का सेटलमेंट कैसे करें। केंद्र सरकार एक नया बिल फंडिंग के सम्बंध में ला रही है। बिल के संबंध में बीते 25 जून को आकस्मिक बैठक भी बुलाई गई। बैठक में कई बड़े लोगों के शामिल होने की आशंका भी है। पन्नों पर साफ लिखा है कि अगर फंडिंग को लेकर कभी ईडी और सीबीआई की जांच हो तो कब क्या बोलना है। कई बातें कोड में लिखी गई हैं। इतने अहम दस्तावेज मिलने के बाद भी पुलिस...