नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर तीनों चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद की खबरों के बीच नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ ही अन्य दो चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी शामिल हुए। इस बैठक के बाद आयोग की तरफ से सोशल मीडिया पर एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी गई, इसके साथ ही अपनी इस पोस्ट में आयोग ने तीनों आयुक्तों की एक साझा तस्वीर भी शेयर की। जो कि एक बेहद खास वजह से तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तीनों चुनाव आयुक्तों की यह फोटो टेबल पर रखी पानी की छोटी-छोटी बोतलों की वजह से लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गई। दरअसल इस फोटो में टेबल पर 'आवा' ब्रांड की पानी की बोतलें रखी हुई...