नोएडा, सितम्बर 27 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गर्दन काट लेने की धमकी देने का एक वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। इसमें एक शख्स मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गर्दन काट लेने की बात कहता नजर आ रहा है। इस शख्स का नाम रवि गौतम बताया जा रहा है। उसके बारे में यह भी कहा जा रहा है कि वह युवा शक्ति दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष है। शख्स नोएडा के सेक्टर-63 का रहने वाला बताया जाता है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।ज्ञानेश कुमार की गर्दन काट दूंगा आरोपी वीडियो में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक चेतावनियां देता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में वह कह रहा है कि यदि सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति उसको एक हत्या करने की माफी दें तो वह सबसे पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गर्दन...