नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- ईस्टर ईसाई धर्म का एक बेहद ही महत्वपूर्ण त्योहार है, जो आज यानी 5 अप्रैल 2026 को बेहद ही धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवन के रूप में मानाय जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गयी हैं। चर्चों को सजाया गया है और अलग-अलग समय पर चर्चों में प्रार्थना भी होंगी। इससे पहले 4 अप्रैल यानी शनिवार को कई जगहों पर झांकियां निकाली गईं और रविवार की प्रार्थना के लिए मोमबत्तियां जलाने का आह्वान किया गया। वहीं, आज होली मासईस्टर संडे के रूप में विशेष प्रार्थनाएं होंगी। चलिए जानते हैं इस पर्व का महत्व।गुड फ्राइडे के बाद आता है ईस्टर बता दें कि ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे और ईस्टर दो बहुत महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व माने जाते हैं। ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार, गुड फ्राइडे वह दिन है जब प्रभु यीशु मसीह को सूली पर चढ़...