नई दिल्ली, अगस्त 2 -- राजधानी दिल्ली के उत्तरी जिले में रविवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई। हालांकि, इससे अभी तक कहीं भी किसी तरह के नुकसान खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, यह भूकंप सुबह 04:14:01 बजे (IST) जमीन के नीचे 8 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसका केंद्र 28.721 उत्तरी अक्षांश और 76.957 पूर्वी देशांतर पर था। NCS ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा: "भूकंप की तीव्रता: 2.9, समय: 02/08/2026 04:14:01 IST, अक्षांश: 28.721 N, देशांतर: 76.957 E, गहराई: 8 किमी, स्थान: उत्तरी जिला, दिल्ली।" ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप पृथ्वी की सतह से लेकर सतह के नीचे लगभग 700 किलोमीटर तक की गहराई में कहीं भी आ सकते हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के डेटा के अनुसार, वैज्ञानिक उद...