नई दिल्ली, जून 27 -- दुनियाभर के ऑटोमोबाइल बाजार ग्रीन मोबिलिटी ऑप्शन की तरफ तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं। इसके लिए हाइब्रिड इंजन सबसे बड़ा और पॉपुलर ऑप्शन बनकर सामने आया था। हाइब्रिड कारों की इसी बढ़ती डिमांड को देखते हुए, OEMs ग्राहकों की बदलती पसंद के हिसाब से अपनी स्ट्रैटजी बदल रहे हैं। भारत में भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जहां हाइब्रिड कार पॉपुलर हो रही हैं। इस सेक्टर में रेनो-जीली-ऑन्ड (Renault-Geely-owned) वाली हॉर्स पावरट्रेन (Horse Powertrain) भारत में $370 मिलियन (लगभग 3,500 करोड़ रुपए) के निवेश की योजना बना रही है। रेनो डस्टर भारत में हॉर्स पारवट्रेन द्वारा बनाए गए हाइब्रिड पावरट्रेन का इस्तेमाल करने वाली पहली गाड़ी हो सकती है। डस्टर अभी 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। भारत के...