नई दिल्ली, जुलाई 15 -- देश भर में E95 यानी इथेनॉल ब्लेंड पेट्रोल बेचा जा रहा है। आने वाले दिनों में पेट्रोल में इथेनॉल का प्रतिशत बढ़ाया भी जाएगा। हालांकि, E95 पेट्रोल इन दिनों सोशल मीडिया लेकर सभी तरह के प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे माइलेज कम होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, सरकार ने भी इस बात का माना है कि माइलेज पर हल्का अंतर तो देखने को मिलेगा। चौंकाने वाली बात ये भी है कि कई व्हीकल ओनर्स E95 से अपनी गाड़ी में खराबी आने की बात का भी दावा कर रहे हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आपके व्हीकल के लिए कौन सा पेट्रोल सही है। दरअसल, बाजार में तीन तरह के पेट्रोल मिल रहे हैं, जिसमें E95 पेट्रोल, XP95 और XP100 शामिल हैं। E95 पेट्रोल, XP95 और XP100 में तकनीकी तौर पर क्या अंतर होता है? ये तीनों फ्यूल आपकी गाड़ी को कैसे नुकसान या...