E20 से माइलेज पर थोड़ा असर, नितिन गडकरी ने बताया; एथनॉल पर खुलकर बोले
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- E20 यानी पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा 20 फीसदी होने को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर वाहन खराब होने की बातें बढ़ा चढ़ाकर फैलाई जा रहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा बढ़ने से औसत माइलेज थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन अधिकांश मामलों में इसका असर बेहद कम होगा। हालांकि, उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में गडकरी ने कहा, 'पहली बात तो एथनॉल और पेट्रोल की कैलोरीफिक वैल्यू में अंतर है, जो एक सच्चाई है। लेकिन माइलेज ड्राइविंग की स्थितियों पर भी निर्भर करता है। खासकर दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों में जहां ड्राइविंग की स्थितियों की वजह से गाड़ियां छोटे गियर में चलती हैं.....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.