E20 से नितिन गडकरी को हो रहा है कितना फायदा? केंद्रीय मंत्री ने खुद बता दिया
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- E20 ईंधन को लेकर जारी चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने साफ किया है कि वह इससे खास आर्थिक लाभ नहीं कमा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि एथनॉल प्रोडक्शन में उनकी बहुत ही छोटी सी हिस्सेदारी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने यह बात कही है। इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि ई20 के चलते किसी भी वाहन में परेशानी की कोई खबर नहीं है। इंडिया टुडे से बातचीत में गडकरी ने कहा, 'एथनॉल पॉलिसी से मुझे कुछ नहीं मिल रहा है। एथनॉल प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी महज 0.07 प्रतिशत है। इतनी छोटी हिस्सेदारी में कोई भी बड़े आर्थिक लाभ का सवाल ही नहीं उठता है।' उन्होंने कहा, 'एथनॉल पॉलिसी मैंने अपने फायदे के लिए बनाई है, ये आरोप निराधार हैं। 0.07 फीसदी हिस्सेदारी वाला देश की एथनॉल पॉलिसी अपने फायदे के लिए प्रभावित नहीं कर सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.