E20 प्रोटेस्ट के चक्कर में तहसीन पूनावाला हाउस अरेस्ट, पुलिसवालों को पिलाया गन्ने का जूस
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- सामाजिक कार्यकर्ता और बिजनेसमैन तहसीन पूनावाला को दिल्ली पुलिस ने E20 पेट्रोल और चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर होने वाले प्रोटेस्ट के पहले शनिवार को हाउस अरेस्ट कर लिया। दिल्ली पुलिस के कुछ जवान उनके घर पहुंचे और उन्हें वहां से कहीं जाने से रोक दिया। तहसीन ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके दी। पूनावाला ने बताया कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के जवानों को गन्ने का जूस भी पिलाया। सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किए वीडियो में पूनावाला दिल्ली पुलिस के जवानों से हिरासत में लिए जाने पर सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं कि आखिर उन्हें जंतर मंतर जाने से क्यों रोका जा रहा है। इस पर एक पुलिस अधिकारी उनसे कहता है कि विरोध स्थल पर जाने की उनकी मंजूरी "रद्द" कर दी गई थी और उन्हें आगे बढ़ने देने से कान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.