E20 पेट्रोल से सच में खराब हो रही है गाड़ी? सरकार ने सोशल मीडिया के दावों पर सब कर दिया क्लियर
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों को पूरी तरह से झूठा बताया है, जिनमें कहा जा रहा था कि E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब हो रही हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि यह पेट्रोल पूरी तरह सुरक्षित है। इस पर कई वैज्ञानिक रिसर्च हुई हैं और विदेशों में भी सालों से इसका इस्तेमाल हो रहा है। सरकार ने कहा कि सोशल मीडिया पर पानी की बर्बादी, इंजन खराब होने और इंश्योरेंस खत्म होने जैसी जो भी बातें फैलाई जा रही हैं, वे सिर्फ अफवाह हैं। इन बातों में कोई भी सच्चाई नहीं है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।क्या है इथेनॉल बनाने का प्रोसेस कुछ लोग दावा कर रहे थे कि एक लीटर इथेनॉल बनाने में 10,000 लीटर पानी बर्बाद होता है। सरकार ने इसे गलत बताया है। मंत्रालय ने कहा कि इथेनॉल बनाने के लिए उस एक्स्ट्रा चावल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.