E20 पेट्रोल पर AAP का नया हमला, अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र और वाहन कंपनियों से मांगी जवाबदेही
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- आम आदमी पार्टी (AAP) ने देशभर में ई-20 (E20) मिश्रित पेट्रोल की आपूर्ति को लेकर केन्द्र सरकार पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने वाहन कंपनियों से सार्वजनिक रूप से यह कहने के लिए कहा कि ई-20 पेट्रोल से ई-10 वाहनों को कोई नुकसान नहीं होगा, जबकि कई कंपनियों की वाहन पुस्तिकाओं (ओनर मैनुअल) में अलग तरह की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर वाहन निर्माताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे तथा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की मांग करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने दावा किया कि केन्द्र सरकार ने छह प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों से ई-20 पेट्रोल को लेकर सार्वजनिक बयान देने को कहा था। उनके अनुसार, तीन कंपनियों ने ऐसा करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.