नई दिल्ली, अगस्त 1 -- आम आदमी पार्टी ने शनिवार को E20 (इथेनॉल ब्लेंडेड) पेट्रोल के मुद्दे पर 'कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया' में 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई20' कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अगुवाई पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि E20 के विरोध में इस संवाद कार्यक्रम में 7 लाख से ज्यादा लोग (ऑनलाइन) शामिल हुए। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने खुद यह दावा किया। सौरभ ने अपने 'एक्स' हैंडल पर एक स्क्रीनशॉर्ट भी शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि कार्यक्रम के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के दौरान 7 लाख लोग जुड़े। वहीं पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने भी अपने एक्स हैंडल पर यही दावा किया है। उन्होंने भी स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया और दावा किया संवाद कार्यक्रम के दौरान ...