दुमका, अक्टूबर 8 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर के विभिन्न इलाकों में नगर परिषद की ओर से करीब 80 हजार रुपये की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। लाइटें लगाए जाने के महज दो माह के भीतर ही अधिकांश खराब हो गई हैं। इससे जिन इलाकों को रोशन करने के उद्देश्य से ये लाइटें लगाई गई थीं, वहां अब अंधेरा कायम है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महंगी लागत से लगाई गई इन लाइटों के जल्द खराब हो जाने से नगर परिषद की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कई स्थानों पर लाइटें अब सिर्फ खंभों की शोभा बढ़ा रही हैं। रात के समय इनके खराब रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...