Dumka News: 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत
दुमका, अक्टूबर 10 -- फसल क्षति की शिकायत 72 घंटे में दर्ज कराएं Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। जिला सहकारिता पदाधिकारी दुमका द्वारा बताया गया कि बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित किसानों की फसल को प्राकृतिक आपदाओं के कारण नुकसान होने पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14447 पर घटना घटित होने के 72 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज कराना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि खेत में खड़ी धान की फसल को अत्यधिक वर्षा, जल जमाव, आसमानी बिजली, आंधी-तूफान अथवा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण नुकसान होने पर किसान निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इसी प्रकार, धान की कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी गई फसल को कटाई के 14 दिनों के भीतर अत्यधिक वर्षा, ओलावृष्टि, आसमानी बिजली अथवा अन्य प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण नुकसान होने पर भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.