Dumka News: 58 वर्षों से चली आ रही परंपरा, दुर्गापुर में दो दिवसीय भारत माता मेला 29 अक्तूबर से
दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत मजडीहा (दुर्गापुर) में परंपरागत भारत माता मेला इस वर्ष भी भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। करीब 58 वर्षों से आयोजित हो रहे इस मेले को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। 29 और 30 अक्तूबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले में धार्मिक अनुष्ठान, आदिवासी लोकनृत्य, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। आसपास के क्षेत्रों में इस तरह का भारत माता मेला आयोजित नहीं होने के कारण दुर्गापुर के इस मेले की अपनी विशिष्ट पहचान है। मेला समिति की ओर से जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार 29 अक्तूबर गुरुवार को सुबह सात से नौ बजे तक नायकी की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान और पारंपरिक कार्यक्रम होंगे। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.