दुमका, अगस्त 28 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि।रानीघाघर पंचायत के बेलियाडीह गांव में सड़क किनारे दिनदहाड़े फलदार व बेशकीमती पेड़ों की कटाई की खबर प्रकाशित होने के बाद अंचल प्रशासन हरकत में आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचलाधिकारी रंजन कुमार यादव ने राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर काटी गई लकड़ियों को जब्त करने का निर्देश दिया। निर्देश के बाद राजस्व कर्मचारी महेंद्र मड़ैया ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों से तैयार किए गए सभी बोटों की जब्ती की कार्रवाई की। कर्मचारी ने बताया कि जब्त की गई लकड़ियों को ग्राम प्रधान को सुपुर्द कर उनकी जिम्मेदारी में दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: वनमाफिया काट रहे हरे पेड़ बताया गया कि सड़क किनारे नीम, कटहल और शिरीष के पेड़ों को क...