दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। आगामी 5 नवंबर को दुमका के यज्ञ मैदान में आयोजित होने वाले भाजपा के लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम की तैयारियों एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को भाजपा काठीकुंड मंडल की बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष अभिजीत सुमन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष रुपेश कुमार मंडल उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से लगातार लोकतंत्र पर हमला किए जाने का आरोप लग रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर किसी भी प्रकार का हमला देश की एकता एवं अखंडता के लिए चिंता का विषय है। देश की जनता लोकतंत्र पर हमले को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आगामी कार...