दुमका, सितम्बर 16 -- Dumka News: सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए वृद्ध एवं विधवा लाभुक इन दिनों पेंशन के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। लाभुकों का कहना है कि पिछले चार-पांच माह से वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन की राशि उनके खाते में नहीं पहुंची है। पेंशन नहीं मिलने से गरीब और असहाय परिवारों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। मंगलवार को पथरा पंचायत के कुरुवा गांव निवासी गजाधर मिस्त्री, भगवती देवी, अझोला देवी, फुला देवी, पिंडरा गांव की दुखनी बीबी तथा भतुरिया गांव के तालामय हेम्ब्रम, तालको टुडू समेत कई लाभुक अपनी समस्या लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। लाभुकों ने बताया कि पेंशन की राशि से ही रोजमर्रा की कई जरूरतें पूरी होती हैं। लंबे समय से राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें दवा, भोजन और अन्य जरूरी खर्चों को लेकर प...