Dumka News: 33 किसानों के बीच 41 हजार से अधिक स्ट्रॉबेरी पौधों का वितरण
दुमका, अक्टूबर 28 -- किसानों को स्ट्रॉबेरी के पौधों का वितरण Dumka News: मसलिया प्रखंड क्षेत्र के कुंजबोना पंचायत अंतर्गत जरगाडी गांव में बुधवार को उद्यान विभाग की ओर से स्ट्रॉबेरी पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान 33 किसानों के बीच कुल 41,250 पौधे वितरित किए गए, जिसमें प्रत्येक किसान को 1,250 पौधे दिए गए। प्रखंड उद्यान मित्र बैद्यनाथ मिस्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड क्षेत्र के किसान इन दिनों स्ट्रॉबेरी की खेती को लेकर काफी उत्सुक हैं। किसान बड़े पैमाने पर इसकी खेती कर रहे हैं। अकेले जरगाडी गांव में 10 एकड़ जमीन पर स्ट्रॉबेरी की खेती की जा रही है। इसके अलावे प्रखंड के विभिन्न गांवों के किसानों ने भी स्ट्रॉबेरी की खेती में रुचि दिखाई है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष नायडीह, रानीघाघर, सांपचाला और बड़ा डुमरिया पंचायत के कई गांवों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.