दुमका, नवम्बर 2 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। दुमका-रामपुरहाट सड़क किनारे नवपहाड़ के समीप 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद की गई है। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। आशंका जताया जा रहा है कि महिला का शव करीब 10 से 15 दिन पहले की होगी। महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से अपराधियों द्वारा शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नव पहाड़ जंगल के समीप शव को फेंक दिया गया है। बहरहाल पुलिस सूचना के बाद शव को बरामद करने के बाद पोस्टमर्टम के लिए दुमका भेज दिया है। पुलिस सभी बिंदु को ध्यान में रख मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है। पुलिस ने शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के अलावे बंगाल व आस-पास के नजदीकी थानों में भी शव की पहचान कराने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारी से सर्म्पक की है। यह भी पढ़ें- Dumka News: शिकार...