Dumka News: 30 करोड़ की लागत से बने नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में चोरी, तोड़फोड़
दुमका, नवम्बर 18 -- Dumka News: दुमक, प्रतिनिधि।दुमका के पोस्टमार्टम हाउस के समीप नवनिर्मित बीएससी नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में चोरी और तोड़फोड़ करने के आरोप में अस्पताल कर्मियों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान शहर के शिवपहाड़ निवासी मन्नू दास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि युवक नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में घुसकर इलेक्ट्रिक सामानों की चोरी कर रहा था। इसी दौरान अस्पताल के कुछ कर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि युवक ने चोरी करने के साथ ही सेंटर में तोड़फोड़ भी की थी। इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया।गौरतलब है कि बीएससी नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से कराया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.