Dumka News: 3 अगस्त को दुमका में होगी छात्र जन आक्रोश महारैली
दुमका, अगस्त 2 -- Dumka News: झारखंड छात्र समन्वय समिति के बैनर तले आगामी 03 अगस्त को दुमका में छात्र जन आक्रोश महारैली का आयोजन किया जाएगा। एक बैठक कर समिति ने बताया कि महारैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति के अनुसार यह महारैली झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में अनियमितता, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, छात्रवृत्ति में हो रही देरी, छात्रावासों में मूलभूत सुविधाओं की कमी, युवाओं को रोजगार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा छात्र-युवा हितों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर आयोजित की जा रही है। आंदोलन का उद्देश्य लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सरकार का ध्यान छात्रों एवं युवाओं की समस्याओं और मांगों की ओर आकर्षित करना है। यह भी पढ़ें- भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता के विरोध में भाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.