दुमका, सितम्बर 5 -- Dumka News: दुमका। दुमका शहर के रसिकपुर मुनि बाबा कुटिया स्थित एक किराए के मकान में 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह घटना शुक्रवार की देर रात की है। युवक प्रियांश कुमार शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता भी। परिजनों से पता चला है कि युवक को शराब पीने की लत लगी हुई थी। वह केबल का काम किया करता था। वह प्रतिदिन शराब के नशे में घर आया करता था और अपनी पत्नी के साथ झगड़ा किया करता था। रात में भी दम्पति के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में आकर युवक ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...