Dumka News: 25 दिन बाद टोला में लौटी बिजली ग्रामीणों में खुशी
दुमका, सितम्बर 14 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। प्रखंड के बसकीडीह पंचायत के आस्ताजोड़ा गांव के दुबे मंदिर टोला बीचकोड़ा में रविवार को 25 दिन बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। इससे टोले के 18 परिवारों में खुशी है। बताया गया कि बीते 25 अगस्त को ठनका गिरने से टोले में लगे 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद से पूरा टोला अंधेरे में था। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद पड़े थे और रात में बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पंचायत समिति सदस्य रंजीत कुमार मंडल को दी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली बहाल होने पर ग्रामीणों ने पंसस और बिजली विभाग का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.