दुमका, अगस्त 6 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि।मसलिया बाजार से बुधवार को 25 कांवरिया की एक जत्था बाबाधाम में जल चढ़ाने को लेकर सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। उपरोक्त सभी कांवरिया मसलिया दुर्गा मंदिर पहुचकर मा दुर्गा आशीर्वाद साथ मे लेकर बोलबम की जयकारा के साथ रवाना हुआ। सभी कांवरिया ने बताया कि हम सभी पिछले पांच वर्षों से लगातार सुल्तानगंज के गंगा घाट से पानी लेकर पैदल चलने संकल्प कराते हुए बाबाधाम पैदल पहुंचकर जल चढ़ाते आ रहे है। इस वर्ष भी सुल्तानगंज से पानी लेकर पैदल बाबाधाम में जल चढ़ाकर बासुकीनाथ में पूजा अर्चना कर गांव के विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना की जाएगी। कहा कि इस मौके पर विभिन्न कष्टों के बीच एक शांति एवं असीम आनंद की अनुभूति होती है। यह भी पढ़ें- Chatra News: पत्थलगड्डा से देवघर के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं का जत्था जत्था मे...