Dumka News: 24 वर्ष की सैन्य सेवा के बाद हवलदार नवल किशोर यादव का भव्य स्वागत
दुमका, सितम्बर 3 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। भारतीय सेना की वायु रक्षा रेजीमेंट में 24 वर्ष 4 दिन तक देश की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए हवलदार नवल किशोर यादव का बुधवार को उनके गृह क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। हंसडीहा रेलवे स्टेशन से लेकर उनके पैतृक गांव बनहेती तक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। हवलदार नवल किशोर यादव ने वर्ष 2002 में सिपाही के रूप में भारतीय सेना में अपनी सेवा शुरू की थी। उन्होंने एडी सेंटर नासिक से सैन्य जीवन की शुरुआत की और बाद में चंडी मंदिर सहित देश के विभिन्न सैन्य ठिकानों पर अपनी सेवाएं दीं। उनकी अंतिम तैनाती वायु रक्षा रेजीमेंट में रही और वे ओडिशा के गोपालपुर से 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए। बुधवार को हंसडीहा रेलवे स्टेशन पहुंचते ही परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.