दुमका, जुलाई 3 -- Dumka News: रानेश्वर। प्रखंड के पाथरा गांव में आयोजित अखंड 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन शुक्रवार को भंडारे के साथ सम्पन्न हो गया। सुबह कीर्तन गायिका राधिका घोष एवं सम्प्रदाय के द्वारा कुंज विलास पाला कीर्तन प्रस्तुत किया गया। वहीं मंदिर परिसर से धूलोट कीर्तन निकाली गई। नगर भरमण किया गया। साथ ही भंडारे की आयोजन किया गया। सैकड़ो भक्त खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। अनुष्ठान की सफल संचालन को लेकर ग्रामीण सक्रिय थे। आयोजित धर्मीय अनुष्ठान को लेकर गांव का माहौल भक्तिमय हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...