Dumka News: 21 घंटे से बिजली गुल, पूजा और बारिश में बढ़ी परेशानी
दुमका, अगस्त 20 -- Dumka News: मसलिया प्रखंड के पश्चिमी भाग में स्थित मसानजोर, गुमरो, बास्कीडीह, बड़ा डुमरिया सहित दर्जनों गांवों में मंगलवार रात करीब 8 बजे से आश्रममोड बिजली सबस्टेशन से संचालित बिजली उपकरणों में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। करीब 21 घंटे तक बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर बाबा पहाड़ और माता मनसा देवी की पूजा होने के कारण अधिकांश घरों में मेहमान आए हुए थे। पूजा की तैयारी और घरेलू कामकाज बिजली पर निर्भर थे। अचानक बिजली कटने से पंखा, कूलर, फ्रिज सहित सभी उपकरण बंद हो गए। ऊपर से झमाझम बारिश के कारण सड़कों और गलियों में जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने बताया कि रात भर मोमबत्ती और ढिबरी जलाकर किसी तरह समय काटा गया। अंधेरे और बारिश के कारण घर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.