Dumka News: 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
दुमका, सितम्बर 7 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। नगर थाना अंतर्गत हरणाकुंडी रोड पुराना दुमका, काली मंदिर के समीप 20 वर्षीय युवक श्रवण कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्म हत्या करने के कारण का पता नहीं चल पाया है। यह घटना रविवार की है। घटना की खबर मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर वापस लौट गई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। इधर,पुलिस का कहना है कि सुबह में मृतक के परिजनों से लिखित आवेदन लेने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को थाना नहीं लाया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सकरा में संदिग्ध स्थिति में युवती के मौत यह भी पढ़ें- Sasaram News: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.