दुमका, सितम्बर 28 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र के मुसुवाचक गांव निवासी करीब 35 वर्षीय रामलखन राउत, पिता बद्री राउत, बीते 12 सितंबर की रात करीब 10 बजे अपने घर से निकलने के बाद से लापता हैं। काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।परिजनों के अनुसार रामलखन के घर से जाने के बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 22 सितंबर को जामा थाना में इसकी सूचना दी गई, लेकिन अभी तक रामलखन का पता नहीं चल सका है। रामलखन की पत्नी और उनके दो छोटे बेटे उनके वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...