दुमका, जुलाई 4 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा-गोड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगवारा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में 14 वर्षीय छात्रा जुबेदा खातून उर्फ छोटी कुमारी की मौत के मामले में हंसडीहा थाना में फॉर्च्यूनर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका गंगवारा निवासी मुस्ताक अंसारी की पुत्री थी और मध्य विद्यालय गंगवारा में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। मृतका के पिता मुस्ताक अंसारी द्वारा दिए गए आवेदन में वाहन संख्या जेएच-16एफ-2534 के चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। आवेदन के आधार पर पुलिस कांड सांख्य 70/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Dumka News: सड़क हादसे में आठवीं कक्षा की छात्रा की मौत आवेदन के अनुसार जुबेदा सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान गोड्डा की ओर से आ रही एक फॉर्च्यून...